रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़: आजसू पार्टी की ओर से 8 सितंबर को शांतिपूर्ण ढंग से पिछड़ों की मांगों को लेकर आजसू पार्टी के कार्यकर्ता मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से निकलकर मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर पैदल मार्च कर रहे थे। निहत्थे कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में आजसू पार्टी नगर परिषद कमिटी,छावनी परिषद कमिटी,रामगढ प्रखण्ड कमिटी के संयुक्त नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा रामगढ जिला कार्यालय से सुभाष चौक तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया गया और हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया ने कहा कि झामुमो महागठबंधन की सरकार लाठी के दम पर पिछड़ों की आवाज को दबाना चाहती है। लेकिन शायद वे भूल गए हैं कि आजसू पार्टी संघर्ष की उपज है। दुनिया की कोई भी ताकत हमें चुप नहीं करा सकती।
वही मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर सरकार ने जिस बर्बरता से बल का प्रयोग किया है उसकी जितनी निंदा की जाय कम है।महागठबंधन की सरकार लाठी के दम पर पिछड़ों की आवाज को दबाना चाहती है।
इस पुतला दहन कार्यक्रम में धनेश्वर महतो,विभावि प्रभारी राजेश महतो,जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा हरीरत्नम साहू,भुनेश्वर महतो,सुदर्शन महतो,जिला उपाध्यक्ष दिलीप दांगी,राजेश गोयनका,बबलू करमाली,संतोष महतो,धर्मेंद्र साव भोपाली,आजसू पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष विनोद कुशवाहा,सचिव राजेन्द्र महतो कार्यकारी अध्यक्ष हरेश राय,छावनी परिषद अध्यक्ष अरुण अग्रवाल,सचिव नीरज मंडल,कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा,रामगढ़ प्रखण्ड अध्यक्ष मोहरलाल महतो,ओबीसी मोर्चा के नप अध्यक्ष नरेश महतो,नप महासचिव छोटू पटेल,सहसचिव अनिल पटेल,मुकेश कुमार,किशुन मुंडा,अल्पसंख्यक मोर्चा के नप अध्यक्ष शोमू खान,सचिव शोले अंसारी,हुसैन खान,मनोज़ कुमार,नितीश निराला,सतीश आर्यन,महेन्द्र मोदी,दीपक साव,मनु कुशवाहा,लालू शर्मा,भीम कुमार,विक्की करमाली,संजय कुमार,ललन कुमार,रवि कुमार,राकेश साहू,अमर कुमार नायक,संदीप यादव,अमित कुमार महतो,ब्रजेश कुमार,रिंकू करमाली,महेश महतो,आरके प्रसाद,जगमीत सिंह,एन के गुप्ता आदि पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।