रजरप्पा(रामगढ़): गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की समाजसेवी सुनीता चौधरी के निर्देश पर शुक्रवार को आजसू द्वारा रामगढ़ प्रखंड के बारलोंग पंचायत के कुंदरूखुर्द में स्व गोंदल मुंडा के श्राद्ध कर्म के लिए सहयोग किया। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर महतो उर्फ डीएम ने मृतक के परिजनों को श्राद्ध कर्म हेतु आटा, तेल, चुड़ा, चावल देकर सहयोग किया। मौके पर उन्होंने कहा कि आजसू ही एक ऐसी पार्टी है, जो लोगों के हर सुख-दुख में साथ रहती है। उन्होंने आगे कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है। मौके पर कुंदरुकला मुखिया प्रतिनिधि किशुनराम मुंडा, पूर्व मुखिया खिरोधर बेदिया, बले बेदिया, लक्ष्मण महतो, युगेश पासवान, बाबू राम बेदिया, कमलेश बेदिया, संजय सिंघानिया, फुलमान मुंडा, जीतन मुंडा, नेमधारी मुंडा, विशुन देव मुंडा सहित कई लोग मौजूद थे।