आजसू प्रधान कार्यालय चितरपुर में आजसू प्रखण्ड कमिटी की हुई बैठक, प्रखंड कमेटी और महिला मोर्चा की कमिटी का किया गया विस्तार
रजरप्पा: चितरपुर स्थित आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में मंगलवार को प्रखण्ड कमेटी विस्तार को लेकर आवश्यक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर नायक व संचालन प्रखंड सचिव दशरथ महतो ने किया। इस दौरान संगठन की मजबूती पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष दिवाकर नायक ने कहा कि आजसू पार्टी को चितरपुर प्रखण्ड में पहले से ज्यादा सशक्त बनाया जाएगा। ताकि आगामी आने वाले विधानसभा में आजसू बेहतर प्रदर्शन कर रामगढ़ विधानसभा में विधायक बना सके। वही प्रखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष भानुप्रकाश महतो ने कहा कि प्रखण्ड कमिटी का विस्तार कर लिया गया हैं और सब नए पदाधिकारियों को पार्टी को मजबूत करने का निर्देश दिया गया हैं। ताकि जन जन तक पार्टी का एजेंडा पहुंचे और लोग आजसू के कार्यों को समझ सकें।
चितरपुर आजसू प्रखण्ड कमिटी का हुआ विस्तार
आजसू पार्टी चितरपुर प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया है। जिसमें सर्वसम्मति से रविंद्र पटवा व शंभू कुमार महतो उपाध्यक्ष, निर्मल कुमार, रतन प्रसाद व रमेश कुमार सहसचिव, मलेश्वर नायक संगठन सचिव, सुदेश महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा सभी पंचायतों के लिए प्रभारी का भी चयन किया गया। जिसमें सुकरीगढ़ा से दिलीप प्रसाद, लारीकलां से पवन कुमार, बड़कीपोना से मनोज कुमार पासवान, बोरोबिंग से सुधीर कुमार अकेला, मायल से देवकी महतो, चितरपुर पूर्वी से दिनेश चौधरी, चितरपुर पश्चिमी से माजीद अख्तर, चितरपुर दक्षिणी से अतालिक फैज, चितरपुर उत्तरी से मुनिलाल साव, मारंगमरचा से दिवाकर कुमार महतो को प्रभारी बनाया गया।
महिला मोर्चा प्रखण्ड कमिटी का हुआ विस्तार
बैठक के दौरान आजसू महिला मोर्चा के प्रखंड कमेटी का भी विस्तार किया गया। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष टुशील देवी की उपस्थिति में तारा कुमारी को कार्यकारी अध्यक्ष, रेणु चौधरी, अलासो देवी, गिरजा देवी, अंजू देवी, रीना देवी, सेखा देवी, अनिता देवी, अर्चना पांडेय व सुनीता देवी को उपाध्यक्ष, सरिता देवी, लक्ष्मी देवी, शांति देवी, सीता देवी, लाली महतो व पूर्णिमा देवी को सहसचिव, शांति महतो को संगठन सचिव, नेहा कुमारी रूपा को कोषाध्यक्ष व रजनी राज को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावे गीता देवी, शांति देवी, खुशबू कुमारी, कुंती देवी, रंजना देवी, मीना देवी, निशा देवी, सारो देवी, कंचन देवी, क्रांति देवी, लेमंती देवी, कविता देवी, किरण देवी, बबिता देवी, उर्मिला देवी, ललिता देवी आदि को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।