रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: जसू पार्टी इचागढ़ विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी सह केंद्रीय सचिव हरे लाल महतो की गिरफ्तारी के विरोध में 5 जुलाई सोमवार की दोपहर चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।तत्पश्चात राज्य सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी की। कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत श्री महतो को फंसाया गया है। सरकार बदले की भाव से कार्य करना बंद करे। राज्य के विकास में तत्पर्यता दिखाए।मौके पर आजसू पार्टी पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर महतो ने कहा कि इचागढ़ विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी सह केंद्रीय सचिव श्री महतो की गिरफ्तारी एक सोची समझी साजिश के तहत की गई है। उनकी गिरफ्तारी को ऐसे दर्शायी गई है कि लगता है श्री महतो एक बहुत बड़े अपराधी अथवा नक्सली है।
उन्होंने कहा कि श्री महतो इचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के एक लोकप्रिय समाजसेवी जनप्रिय नेता है। उनके साथ पुलिस अपराधी जैसा बर्ताव करना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों नीमड़ी थाना क्षेत्र के बामणी गांव में उन पर जो आरोप लगाया गया, उसका हम विरोध करते है।
मानते हैं कि उस दिन पब्लिक और पुलिस की झड़प नहीं हुई थी। जिस दिन चड़क मेला का उदघाटन में श्री महतो गये थे, उसके दूसरे दिन पुलिस वहां पहुंचा था। पुलिस को मालूम था कि वहां मेला लगने वाला है, तभी उसे रोकने का प्रयास नहीं किया। दूसरे दिन जाकर पुलिस मेला में पहुंची और पब्लिक के साथ झड़प की। जिस दिन पुलिस और पब्लिक का झड़प हुआ, वहां कहीं भी हरेलाल महतो उपस्थित नहीं थे।
इसके बावजूद उन्हें अपराधी माफिया की तहत गिरफ्तारी करने का नाट्यकिय रचा गया है। इससे साबित होता कि सरकार के लोग उसके लोकप्रियता से घबरा गये हैं। यह पूर्ण तरह राजनीतिक साजिश है। आजसू पार्टी घोर निंदा करती है।
उसके लिए पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगा। जिसकी रणनीति की गई है। मांग करते है श्री महतो के उपर जो भी बेबुनियादी मामले दर्ज की है, उसे तुरंत हटाए। उसके साथ जो भी निर्दोष लोग हैं, उसे बरी करें।मौके पर विधायक प्रभारी रामलाल महतो, मनोज सिंह, सनातन प्रधान, दिनेश महतो आदि मौजूद थे।