रामगोपाल जेना
चाईबासा: सोमवार को आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश सचिव सह पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा कॉर्डिनेटर सुखलाल सामाड की अध्यक्षता में तांतनगर प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष- मुकेश कुमार कालुंडिया, उपाध्यक्ष- लालू कालुंडिया, सचिव- बजय कालुंडिया, कोषाध्यक्ष- जांबिरा बिरुवा, सक्रिय सदस्य- कमलेश कुदादा, डोबरो बारी, विजय बारी, सालुका बारी को बनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष- दिनु पाड़ेया, जिला सह-सचिव- अक्षय प्रधान, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी- प्रताप सिंह बानरा, प्रदेश सचिव सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी- योगेश कालुंडिया, चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष- गोरा गागराई, चंद्रशेखर मुंडा आदि प्रबुद्ध नागरिक शामिल थे।