सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में होगा दुर्गा पूजनोत्सव-अध्यक्ष
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही के धनबाद रोड स्थित नया दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार देर संध्या को आगामी दुर्गा पूजनोत्सव को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी भगवान केशरी व संचालन सुनील साहू ने किया। मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने सरकार का गाइडलाइन पालन करते हुए शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजनोत्सव मनाने का विचार विमर्श किया। वही संकल्प लिया कि हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न करेंगे। वही मौके पर सर्वसम्मति से सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा महासमिति धनबाद रोड, बरही के नाम से पूजा समिति का पुर्नगठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर अमित जयसवाल उर्फ बिट्टू को बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष नंद किशोर कुमार, विकास रविदास, छोटन स्वर्णकार, पंकज केशरी व कोषाअध्यक्ष चंदन सिंह, महासचिव नागेश्वर ठाकुर, सचिव गुरुदेव गुप्ता, अवधेश सिंह, विनोद साहू, महेश प्रसाद केशरी को बनाया गया। वहीं मुख्य संरक्षक रमेश ठाकुर, किसुन यादव, भगवान केशरी, राजेंद्र मद्धेशिया, सुनील साहू, विनय साहू, छोटन ठाकुर, मनोज केसरी को बनाया गया। मौके पर अध्यक्ष अमित जायसवाल ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजनोत्सव सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाया जाएगा। मौके पर रितेश गुप्ता, ब्रह्मदेव यादव, राजकुमार यादव, कपिल साहू, आकाश धीरज, मनोज केशरी, राहुल गुप्ता, अनिल केसरी, बंटी केसरी, टिंकू गुप्ता, दीपक केसरी, प्रदीप चंद्रवंशी, सोनू केसरवानी आदि भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।