बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: नगर के सेक्टर चार थाना क्षेत्र में गांधी चौक के समीप अहले सुबह चार बजे के करीब तेज़ रफ़्तार का कहर सामने आया है जब अपनी तेज़ गति पर नियंत्रण नही रख पाने के सफेद रंग के स्कार्पियो वाहन डीवाडर से जा टकराई। गति कितनी तेज़ थी इसका अंदाज़ा आप बुरी तरह छतिग्रस्त हो चुके स्कार्पियो को देख आप सहज ही लगा सकते है। आननफानन में स्थानीय लोगो की मदद से क्रेन कर सहारे वाहन को सड़क से हटाकर आवागमन सामान्य किया गया। इस दुर्घटना में राहत वाली बात यह रही कि इसमें सवार सभी सुरक्षित किसी को कोई गम्भीर चोट की सूचना नही है, वही पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है।