पाकुड : पाकुर शहर के रॉयल रेजिडेंशियल होटल में भाजपा नगर किसान मोर्चा कार्यसमिति की विधिवत घोषणा पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता ,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल के द्वारा किया गया। मौके पर विशेष रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह उपस्थिति थे। वही नव मनोनीत नगर अध्यक्ष समेत अन्य पार्टी अधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गई। मौके पर मौजूद मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मंडल ने बताया कि किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष के नाते कुंदन सिंह, नगर उपाध्यक्ष सुमित चौबे अभिषेक गुप्ता नगर महामंत्री केशव चंद्र मिश्रा, प्रकाश जयसवाल ,किसान मोर्चा नगर मंत्री रंजना देवी ,सुमित भास्कर नगर कोषाध्यक्ष छोटन भगत किसान मोर्चा नगर प्रवक्ता बृजेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी नंदन रविदास, सोशल मीडिया प्रभारी कन्हाई रजक ,आईटी सेल प्रभारी कुंदन झा एवं कार्यसमिति सदस्य के रूप में अनीता देवी ,मोती सेख राजेश गुप्ता को मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर कार्यसमिति की घोषणा होने से मोर्चा सशक्त रूप से और अधिक मजबूत होगी।
वहीं भाजपा के *पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के हित में एकमात्र पार्टी भारतीय जनता पार्टी है जो किसानों के हित पर विचार एवं उनके समस्याओं को हल करने काम भारतीय जनता पार्टी करती है
किसान योजना के तहत किसानों के खाते में डायरेक्ट राशि भेजने का काम नरेंद्र मोदी सरकार जी के द्वारा ही किया जा रहा है वही किसानों को बीज एवं फसल मुफ्त में कैसे मिले इस पर भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता चिंतन करने में लगे रहते हैं।किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल * ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि पाकुड़ जिला में किस प्रकार खेती वाले जमीन को किसानों से ले लिया जाता है और उस जमीन पर माइंस हेतु उपयोग किया जाता है जिससे वह जमीन पूरी तरह से बर्बाद हो जाती है इस पर भी सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए नहीं तो किसान मोर्चा आने वाले समय में एक बड़ा आंदोलन रूप तैयार करने को बाध्य होगी कार्यक्रम में किसान मोर्चा के *जिला उपाध्यक्ष अक्षय पांडे किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता विक्रम कुमार मिश्रा भाजपा के नगर महामंत्री सोहन मंडल नगर महामंत्री पार्थ रक्षित, नगर कोषाध्यक्ष राजा साह युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष जीतू सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।