गोरा गागराई अध्यक्ष व सचिव बने सन्नी गागराई
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर। आम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया(API) की चक्रधरपुर प्रखंड कमिटि का पुनर्गठन किया गया । जिसमें प्रदेश सचिव सह सिंहभूम लोकसभा कॉर्डिनेटर सुखलाल सामड ने अध्यक्षता की जिसमें प्रखंड अध्यक्ष गोरा गागराई उपाध्यक्ष चंद्रशेखर मुंडा सचिव सन्नी गागराई सह सचिव जितमोहन गिलुआ कोषाध्यक्ष बुनार सिंह कांडेयाँग कार्यकारिणी सदस्य गोपी सामड रायसिंह बोदरा प्रधान जामुदा प्रधान सुरीन ,लिलुआ गागराई सत्यनारायन मोची को जिलाध्यक्ष मनहरन हेम्ब्रम ने मनोनीत किया। मौके पर पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटि के सचिव लाल माझी , मीडिया प्रभारी सुमित महतो , सह सचिव दीनू पाड़ेया आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।