रामगढ : होटल ला मैरिट के सभागार मै रविवार को जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन की बैठक मै राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी व राष्ट्रीय संजोइका ममता सहगल ज़िला अध्यक्ष शिवनंदन प्रसाद सिंह के समक्ष सर्व सम्मति से जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की महिला मोर्चा रामगढ़ जिला अध्यक्ष समाजसेवी अर्चना महतो को बनाया गया। वहीं मुख्य संरक्षक बने अमित सिन्हा व मनोज मंडल को बनाया गया। अर्चना महतो ने कहा की जनसंख्या नियंत्रण कानून केंद्र सरकार को जल्द से जल्द लागू करना होगा ।इसको लेकर रामगढ़ जिले में मुहिम तेज की जाएगी । हम सभी महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी और जनसंख्या वृद्धि से हो रही हमारे देश को नुकसान के बारे में बताएंगे।