बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: आजसू पार्टी सुप्रीमों सुदेश कुमार महतो के दिशा निर्देश पर पूर्व मंत्री उमाकान्त रजक की उपस्थिति में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज चास नगर सम्मेलन का आयोजन श्रीराम चौक स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उमा कान्त रजक ने कहा कि 15 अगस्त 2021 तक पूरे झारखण्ड में आजसू पार्टी के एक लाख पदेन सदस्य एवं दस लाख साधारण सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के तहत पास नगर में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पुन: अशोक महतो को चास नगर अध्यक्ष चुना गया है। इस कार्यक्रम को न्यास नगर प्रचारी श्री बधन शर्मा ने भी सम्बोधित किया। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बंकु बिहारी सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, अगर शमी को उपाध्यक्ष, अमर चौरसिया को सचिव एवं अखिल झारखण्ड पिछड़ा वर्ग महासभा का अध्यक्ष अमर पाल, उपाध्यक्ष राम कृष्ण महतो, सचिव अर्जुन महतो, संयुक्त सचिव विजय यादव, संगठन सचिव मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष चक्रधर कुमार महतो एवं अखिल झारखण्ड अल्पसंख्यक महासमा अध्यक्ष अहमद अंसारी, उपाध्यक्ष सजाद अंसारी, सचिव साजीद, संगठन सचिव असलम खान कोपाध्यक्ष सभी आलूम, एवं अनुसूचित जाति महासभा का अध्यक्ष सरोज रजक, सचिव विरेन्द्र कुमार एवं अखिल छात्र संघ का अध्यक्ष वितेश कुमार को चुना गया |