मेडिका हॉस्पिटल में बजरंगी यादव का चल रहा है इलाज, बड़े भाई ने मदद की लगाई गुहार
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही: प्रखंड अंतर्गत कोलुआकला पंचायत के चंदाबीघा गांव निवासी बजरंगी यादव (बड़े भैया का नाम दिनेश यादव) पिछले 23 नवंबर को संध्या करीब 6 बजे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।जिसका प्राथमिक उपचार बरही अनुमंडलीय अस्पताल में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। जिसके बाद बजरंगी यादव को रांची ले जाया गया, जहां मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया और अभी भी मेडिका अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि बजरंगी यादव के घर का आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है, इलाज मैं काफी खर्च हो रहा है। इनका परिवार खर्च को पूरा करने में धीरे-धीरे असमर्थ होते जा रहे हैं। इस बाबत बजरंगी यादव के बड़े भाई दिनेश यादव ने आम जनों से मदद की गुहार लगाई है। वही भावी जिला परिषद प्रत्याशी रेखा देवी के पति संजय यादव ने भी क्षेत्र के लोगों से मदद करने का अपील की है। वैसे लोग जो इन्हें मदद करना चाहते हैं, वे इनके बड़े भाई दिनेश यादव का phone pe number 9905794761 खाता संख्या Dinesh yadav account number 31789297276 SBI Bank IFSC CODE SBIN0003502 पर मदद कर सकते है।