बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : भारतीय जनता युवा मोर्चा बरही पश्चिमी मंडल का विस्तार किया गया। जिसकी आधिकारिक रूप से सूची जारी करते हुए घोषणा भाजयुमो जिला महामंत्री आशीष कुमार गुप्ता, बरही पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार साहू व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बरही पश्चिमी भाजयुमो मंडल का विस्तार करते हुए अध्यक्ष पद अमित कुमार सिंह, महामंत्री गौरव गुप्ता व संतोष सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम पांडे व पिंटू यादव, मंत्री सुबोध केशरी व मंजू तिर्की, कोषाध्यक्ष उज्जवल कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी नीतीश साव, आईटी सेल प्रभारी अभिजीत वर्णवाल व मीडिया प्रभारी विकास कुमार को बनाया गया। वही कार्यसमिति सदस्य पिंटू ठाकुर, मोनू यादव, रितेश केशरी, कुंदन केशरी, छोटू पांडे, अवध केशरी, विष्णु साव, दीपक साव, रोहित यादव, लक्ष्मी तिर्की, करमिला टोप्पो, अंकित कुमार सिंह, अनुराग कुमार सिंह, सुभाष यादव, अजय रविदास को शामिल किया गया। उक्त नवनियुक्त पदाधिकारियों वह सदस्यों को बरही के पूर्व विधायक सह भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि संजीव कतरियार, मंडल अध्यक्ष अमित साहू, अजय दुबे, शिवम आनंद, रितेश गुप्ता, अमित कुमार सिंह आदि ने बधाई दिया।