ज्वाइन आजसू कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र राम हुए शामिल
भुरकुंडा। आजसू पार्टी ने सोमवार को जनसमस्याओं के समाधान और ज्वाइन आजसू के तहत भुरकुंडा स्थित मंगलम मैरेज हॉल में बैठक का आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रुप से बड़कागाँव विधानसभा प्रभारी सह आजसू के केन्द्रीय महासचिव रौशनलाल चौधरी उपस्थित थे। बैठक में कांग्रेस के पूर्व पतरातू प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र राम ने केनद्रीय महासचिव रौशनलाल चौधरी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए अपने समर्थकों के साथ आजसू की सदस्यता ग्रहण की। केन्द्रीय महासचिव ने सुरेन्द्र राम को माला पहनाकार पार्टी में शामिल किया। बैठक को संबोधित करते हुए रौशनलाल चौधरी ने कहा कि आजसू जात नहीं जमात की पार्टी है। मेरा पुरे बडकागांव विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास करना ही लक्ष्य है। रामगढ की तर्ज पर बडकागांव विधानसभा का चहुमुखी विकास करेंगे। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में लोगो का आजसू की ओर झुकाव काफी बढ गया है। बडकागांव विधानसभा में आने वाले चुनाव में आजसू परचम लहरायेगी। बैठक की अध्यक्षता अरुण महतो और संचालन हरीरत्नम साहू ने किया। बैठक में लोगों ने जनसमस्याओं से रौशनलाल चौधरी को अवगत कराया। उन्हेाने जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करवाने का भरोसा दिया। मौके पर मुखिया प्रदीप मांझी, राजन सिंह, विश्वरंजन सिन्हा, दीपक साव, उत्तम पासवान, सूरज करमाली, संतोष अग्रवाल, अजय साहू, संतोष राम, राज विश्वकर्मा, इमरोज खान, संजय सिंह, कृष्णा चौरसिया, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, काजल देवी, उषा देवी, बबली देवी, प्रियंका देवी, इतवारिया देवी, पुडि़या देवी, गीता देवी, नागेंद्र सोनी, भरत प्रसाद, चंदन राम, बिनु करमाली, शशि राम सहित दर्जनों लोग शामिल थे।