रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन ने बसंत महतो को जन कल्याणकारी कार्यों में सक्रिय रहने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर लड़ाई जारी रखने, उसके काम करने के तरीके,संगठन के प्रति उनके समर्पण भावना एवं उत्तम नेतृत्व क्षमता के कारण पदोन्नति करते हुए युथ सेल,झारखंड राज्य का स्टेट जनरल सेक्रेट्री नियुक्त किया है। इससे पहले कोल्हान प्रमंडलीय महामंत्री,युथ सेल के पद पर कार्यरत थे। ईमानदारी, मेहनत,विनम्रता और सादगी पूर्वक जीवन जीने के कारण युवा इनसे काफी प्रेरित हुए हैं। पदोन्नति के बाद बसंत महतो ने स्पष्ट किया है कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के धरातल पर सफल क्रियान्वयन, भ्रष्टाचार पर रोकथाम तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए सक्रिय युवाओं को संगठित करना मेरी प्राथमिकता है ताकि भ्रष्टाचार के रोकथाम और जनकल्याणकारी कार्यों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अपना मोबाइल नंबर 7004715020 जारी किया है। निस्वार्थ भाव से सामाजिक उत्थान हेतु कार्य करने के इच्छुक युवा इस नंबर पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं। जिससे संगठित होकर अपने हक व अधिकार की लड़ाई लड़ी जा सके। ज्ञात हो कि बसंत महतो प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।