महेशपुर :प्रखंड विकाश पदाधिकारी उमेश मंडल व अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह ने संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र महेशपुर एवं हेल्थ एंड बेलनेस सेंटर रोलाग्राम का निरीक्षण किया l निरीक्षण के दौरान बिडिओ उमेश मंडल ने कोरोना से सम्बंधित बारीकी से जानकारी ली तथा उन्होंने कहा की झारखंड राज्य के बाहर से आने वाले आदमी को कोई भी परिस्थिति में वेक्सीन नही देना है।बीडीओ उमेश मंडल ने बताया कि 18 प्लस आयु से ऊपर वाले बंगाल के कुछ लोगों द्वारा महेशपुर पहुंचकर वैक्सीन लेने का शिकायत प्राप्त हुआ था। शिकायत मिलने पर गुरुवार को अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह, पुलिस निरीक्षक उमा शंकर, एएसआई मृत्युजंय कुमार पाठक के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर एवं रोलाग्राम स्वास्थ्य उप केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ लोग अभी भी पश्चिम बंगाल से ऑनलाइन स्लाॅट बुकिंग कर वैक्सीन लेने यहां पर आ रहे है। इसकी शिकायत मिल रही थी। टीकाकरण सत्र स्थल पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया कि पश्चिम बंगाल सहित दुसरे राज्य से आने वालों को राज्य सरकार के निर्देशानुसार दूसरे राज्य के निवासी को ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग होने के वाबजूद भी वैक्सीन नही देना है। प्रतिनियुक्त कर्मी और बेक्सीनेटर को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी कीमत पर उन लोगों को वैक्सीन नहीं देना है।