झारखंड आंदोलकारियों को जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी को पैशन,नियोजन ,शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधा देने की मांग
झारखंड आंदोलकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक सम्पन्न
रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की आज एक अहम बैठक मोराबादी स्थित झामुमो के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता सचेतक,मुख्य संयोजक व विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 सितंबर को झारखंड आंदोलन के अमर पुरोधा शहीद देवेंद्र मांझी की जयंती मनाई जाएगी। यह जयंती किसान आंदोलन को समर्पित होगा।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 नवंबर को राज्य की स्थापना दिवस के अवसर पर संपूर्ण झारखंड बंद करने के विषय में चर्चा की गई।अगली बैठक में विधिवत रूप से इसकी घोषणा की जाएगी।
मौके पर अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचेतक व मुख्य संयोजक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड के सभी आंदोलनकारियो का समयबद्ध चिन्हतीकारण का कार्य हो। आयोग का गठन पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलकारियों को जेल जाने की बाध्ध्याता को समाप्त करते हुए सभी को पैशन,नियोजन ,शिक्षा व स्वास्थ्य दिया जाए । आंदोलकारी अपनी मांगो को लेकर एक आंदोलन के लिए हमेशा तैयार रहे। संगठन को और मजबूत करे।
कार्यक्रम का संचालन पुष्कर महतो व धन्यवाद ज्ञापन कु मो द कुमार वर्मा ने किया।
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो, जर्मन बासकी, संतोष सहाय, प्रफुल्ल तत्वा,आजम अहमद, कामेश्वर पांडेय, आनंद मोहन तिवारी, कुमोद कुमार वर्मा सूरज देव भगत, अशोक कुमार साहू श्रीमती सीमा देवी सरोजिनी कच्छप, विनीता अल्पना खलखो अमर भेंगरा,सत्य देव राय,दिवाकर साहू,दयाल महतो,इजरायल खालिद, कैन्हाया पासवान, आर के मेहता,सुबोध दांगी सहित अन्य उपस्थित थे।