बसंत कुमार गुप्ता
गुमला: आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा गुमला द्वारा स्थानिय रौनियार धर्मशाला में पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाखों कार्यकर्ताओं के लिय उदबोधन सुनकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि की गई।
स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी तोरपा विधायक श्री कोचे मुंडा जी ने भाजपा का सर्व- स्पर्शी सर्वव्यापी इतिहास को बताया!
उन्होंने कहा भाजपा राजनीतिक दल नहीं एक आंदोलन है, विचारधारा जिसका प्राण है- निष्ठा जिसका सिद्धांत है!
जो भारतीय संस्कृति की गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर मां भारती को परम वैभव की ओर ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है, उन्होंने कहा भाजपा की गाथा संघर्षों से गढ़ी गाथा है अनगिनत देशभक्तों लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के बलिदान की पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मां भारती की सेवा के लिए गरीब- दुखियों की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया!कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मिसिर कुजूर व धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष लालमोहन साहू ने किया।
कार्यक्रम के अंत में गुमला जिला से भाजपा का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन मुंबई में हुआ था जिसमें जिले से 8 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था, जिसमें भूपन साहू, सुबोध लाल,हरिशंकर सिंह ,स्वर्गीय नंदू सिंह,उज्जवल सिन्हा, गिरजा प्रसाद शर्मा, स्वर्गीय ललित उरांव,ओम प्रकाश गोयल, शामिल हुए थे उन सबको भाजपा जिला कमेटी द्वारा आभार व्यक्त करते हुए सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी,तोरपा विधायक कोचे मुंडा प्रदेश नेता भूपन साहू,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शिव प्रसाद साहूपूर्व जिला अध्यक्ष सविंदर सिंह, निर्मल गोयल, राधेश्याम कुशवाहा, कौशलेंद्र जमुनार,सुधीर सोनी,चितरंजन मिश्रा, शिव कुमार राम, निर्मल कुमार, संजय वर्मा, सागर उरांव, प्रेम केसरी, यशवंत सिंह, दिनेश सिंह, देवेंद्र लाल उरांव, किरणमाला बाड़ा ,सुधीर सोनी ,गायत्री देवी ,सोनामणि उराव,गोपाल निधि, सुमन यादव, सुबा एल्बूम तिग्गा, खुशमन नायक ,वालकेश्वर सिंह, अजीत कुमार ,शंभू सिंह, नीरज साहू, रविंद्र सिन्हा ,गौरी किंडो,राजेश सिंह,सीता देवी,लक्ष्मी विश्वकर्मा, सुषमा गुप्ता ,नीलम गुप्ता, अरविंद मिश्रा,शकुंतला उरांव, कंचन लाल, विजय राम, अमित श्रीवास्तव, मीरा कुमारी, सीता देवी, रेखा सिन्हा, मीना देवी, रीता देवी ,ज्योति कुमारी, सीमा कुमारी, ममता दासगुप्ता, सुधीर सोनी, सुशील नंद आदि ढेर सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे।