जावेद अख्तर की रिपोर्ट
हनवारा: महागामा प्रखंड अंतर्गत कोयला पंचायत के बिशनपुर गांव में भक्ति सम्मेलन कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। हजारों की संख्या में भक्ति सुनने लोग आए थे। संत शिरोमणि उदय दास महाराज के उत्तराधिकारी संत सुशील बाबा प्रमुख रूप से भक्ति सम्मेलन के कथावाचक थे । उनके अलावा और भी कई महंत इस भक्ति सम्मेलन में पधारे थे।
समारोह में पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश के महासचिव जवाहर लाल यादव ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। कहा, हर एक व्यक्ति को धर्म से जुड़ना चाहिए। चाहे वह जिस भी धर्म को मानने वाले लोग हों। जीवन में व्यक्ति को धार्मिक होना चाहिए। बिना पतवार के जैसे नाव होते हैं, वैसे ही धर्म के बिना मनुष्य होते हैं। हम सभी धर्मों का आदर करते हैं। व्यक्ति को धर्म के शरण में जाना चाहिए, धार्मिक होना चाहिए।
जो व्यक्ति धार्मिक होते हैं, वह अपने धर्म की तरह ही दूसरे के धर्म को भी आदर करते हैं। धर्म जीवन में गलत रास्ते से मोड़कर सत्य रास्ते पर चलने सिखाता है। मौके पर शंभू ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता लालू यादव , संतोष यादव,विनोद यादव, दिलीप पासवान,जितेंद्र पासवान, वीरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।