बिगहा के हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह वार्षिकोत्सव के कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
चौपारण से बिपिन बिहारी पाण्डेय
चौपारण: चौपारण के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा जहाँ संतों का समागम स्थल बना बिगहा स्थित हनुमान मंदिर । हनुमन्त सेवा संस्था बिगहा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय हनुमन्त प्राण प्रतिष्ठा सह वार्षिक महोत्सव के कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब। इससे पूर्व मंदिर के महंत फलहारी बाबा, विधायक उमाशंकर अकेला यादव, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, झामुमो केंद्रीय सदस्य बिनोद विश्कर्मा, भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू सहित अन्य ने कुमारी कन्याओं व महिलाओं के माथे पर कलश देकर कलश यात्रा को किया रवाना। बिगहा बाजार से निकला कलश यात्रा चतरा मोड़ होते हुए ताजपुर स्थिति छठ तालाब पहुंचा जहां यज्ञचार्यो के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश भराई का कार्य सम्पन्न किया गया। इससे पूर्व कलश यात्रा में आकर्षण का केंद्र बना जीवंत झांकियां, युवाओ का उत्साह देखने लायक था। पूरा चौपारण चट्टी जय श्रीराम व जय हनुमान के नारों से गूंज उठा। पूर्व विधायक ने कहा कि पूरा चौपारण भक्तिमय माहौल में डूब गया है। अविश्वसनीय भीड़ व ऐतिहासिक भीड़ का साक्षी बन रहा है चौपारण। इससे पूर्व आयोजक आंनद चन्द्रवंशी ने अतिथियो को श्रीराम का पट्टा देकर किया स्वागत। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, एसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष विकास यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, सुरेश साव,
स्थानीय मुखिया बिनोद सिंह, ताजपुर मुखिया शौकत खान, पडरिया मुखिया पप्पू रजक, भाजपा महामंत्री आशीष सिंह, आरएसएस प्रमुख शेखर गुप्ता, बजरंग दल प्रमुख उदय केशरी, मन्तु सिंह, संजय सिंह, कांग्रेस नेता सुमंत सिंह, सहित सैकड़ों लोग।