गोड्डा: वार्ड पार्षद सह भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रीतम गाडिया का जन्म दिवस भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष गप्पू सिन्हा ने केक काट कर मनाया।पार्षद गाडिया आज 40 वर्ष पूरे कर 41वें बसंत में प्रवेश कर गए।
पार्षद श्री गाडिया ने अपने माता पिता के आशीर्वाद को ही अपनी सफलता का राज बताया।कहा, समाज सेवा में परिवार का सहयोग सदैव मिला। इस वजह से लोगों के लिए कार्य कर पाता हूं।
मौके पर आदित्य राज,पार्षद गुणानंद झा, चुन्ना पंडित एवं जितेन्द्र कुमार समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।