रांची : भारतीय जनतंत्र मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी ने बताया कि विधायक सरयू राय के दिशा निर्देश पर पिछले वर्ष अगस्त माह में भारतीय जनतंत्र मोर्चा को भारत के राजनीतिक दल के रूप में विधिवत् सूचीबद्ध किये जाने के उद्देश्य से भारतीय निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को पार्टी के सभी आवश्यक दस्तावेज सौंपा था। उन सभी दस्तावेजों का मूल्यांकन, सत्यापन कर भारतीय निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली ने इस वर्ष के मार्च महीने में पत्राचार द्वारा सूचित किया कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कर लिया गया है।
पार्टी मुख्य रूप से भ्रष्टाचार और पर्यावरण पर काम करेगी। आगामी सप्ताह में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा की जाएगी। श्री तिवारी के साथ इस आशय की जानकारी देने हेतु पार्टी कार्यालय में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के श्री आशीष शीतल, डाॅ. ओम प्रकाश पाण्डेय, श्री अशोक कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।