झारखंड सरकार के विरोध में लगाए नारे
चतरा/सिमरिया/गिद्धौर/इटखोरी/पत्थलगडा। किसानों के धान क्रय का बकाया भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर पूर्व निर्धारीत कार्यक्रम के तहत 18 जून को भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कुमार सुभम सिंह के अध्यक्षता में जिलें के 154 पंचायतों के खेतों में उतरकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रतापपुर प्रखंड में किसान मोर्चा के मंडल रबिन्द्र कुमार (राबो) व मीडिया प्रभारी आसुतोष कुमार के नेतत्व में किसानों के समर्थन में बिनोद कुमार सौंडिक, अमरजीत कुमार, आसुतोष कुमार, रोहित गुप्ता, आकाश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने खेतों में उतरकर विरोध जताया। वहीं इटखोरी प्रखंड में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेता सतीश सिंह सहित अन्य ने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा किसानों के लिए किए गए सभी वायदे झूठ साबित हो रहे हैं, यह सरकार किसान विरोधी है। प्रदर्शन में भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह, भरत ठाकुर, सुधीर सिंह, तुलसी यादव, मोहन साहू, विजय ठाकुर, सोनू सिंह, बुलक शाव, कारू भुइयां समेत अन्य शामिल थे। गिद्धौर(चतरा) प्रखंड में भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। पूर्व में रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की शुरुवात की थी। जिसे बंद कर किसानों का अहित किया गया। इसी प्रकार पत्थलगडा प्रखंड कार्यालय के समीप भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री मौलाना महफूज रहमान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए खेतों में पहुंचकर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शण में मंडल अध्यक्ष बिनोद दांगी, वरिष्ठ नेता दिनेश्वर भुईयां, युवा अध्यक्ष मुकेश कुमार, अल्पसंख्यक नेता मो. जमाल, संजय दांगी, कामेश्वर दांगी, बासुदेव दांगी समेत अन्य शामिल थे।