पाकुड़ : देश में सौ करोड़ वैक्सीन लगाए जाने की उपलब्धि को लेकर शुक्रवार को शहर के आईटीडीए भवन स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में भाजपा के पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य कर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर मौजूद पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि देश के वैज्ञानिक, चिकित्सा, स्वास्थ्य कर्मी ,समाजिक संगठन के सहयोग से आज देश ने एक नई उपलब्धि को हासिल किया है और देश में 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाया गया यह उपलब्धि अपने आप में ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के कुशल मार्गदर्शन में वैक्सीनेशन का कार्य हुआ और देश ने नई उपलब्धि को हासिल किया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बलराम दुबे ,उपाध्यक्ष हिसाबी राय, अमृत पांडे,नगर अध्यक्ष पंकज साहा, सोहन मंडल, पार्थ रक्षित ,असीम मंडल, पिंका पटेल ,मोहन सरकार, राजा साहा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।