जन आशीर्वाद यात्रा के तहत केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री की स्वागत की तैयारी जोरों पर
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के आवास परिसर में हुई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। बैठक में चर्चा किया गया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत सांसद सह भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी के सम्मान में जन आशीर्वाद यात्रा कल कोडरमा से निकाला जाएगा। जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत बरही कोबरा बटालियन 203 के पास से राष्ट्रीय यादव सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा यात्रा की अगुवाई करते हुए बरही चौक पर लाया जाएगा। वहां से लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए पैदल यात्रा कर भामाशाह परिसर में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। पूर्व विधायक के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक यादव एवं उनके सहयोगी टीम में अनिल मिश्रा, कुंवर मनोज सिंह, रोशन कुमार, विक्की शर्मा एवं बरही वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र सिन्हा, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रमंडल प्रभारी किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, रितेश गुप्ता रामचंद्र यादव अमित गौरव उर्फ पमपम राजकुमार यादव, ब्रह्मदेव यादव, नीरज शर्मा, संदीप उर्फ गगन निषाद आदि लोग शामिल थे।