बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल, बरही कार्यालय व विभिन्न बूथों पर शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। भाजपा कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा ओबीसी प्रमंडलीय प्रभारी किशुन यादव, राजेन्द्र प्रसाद, रितेश गुप्ता, शमशेर आलम, राजकुमार यादव, मंडल उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, पंकज वर्णवाल आदि शामिल हुए। भाजपा बरही पश्चिमी मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अंबिका सिंह, गणेश यादव, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह , महामंत्री प्रमोद सिंह, भाजयुमो के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, महामंत्री महामंत्री गौरव गुप्ता आदि शामिल हुए। बरही पूर्वी मंडल अंतर्गत सभी 390 बूथों पर जयंती मनाया गया। जिसमें सांसद प्रतिनिधि डोमन पांडे, अर्जुन पासवान, प्रकाश यादव, वीरेंद्र यादव, विकास पांडे, प्रमिला कुमारी, आरती देवी,यशोदा देवी आदि शामिल हुए। इधर रसोईया धमना पंचायत के प्रभारी गोविंद साव, बेन्दगी के प्रभारी अंबिका सिंह, गोरियाकरमा प्रभारी संजय सिन्हा, खोड़ाहर प्रभारी गणेश यादव, केदारुत प्रभारी प्रदुमन सिंह, करसो के उपेंद्र नारायण सिंह व बरही पूर्वी के प्रभारी नवल किशोर सिंह की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।