प्रमेश पाण्डेय
बालूमाथ: आज बालूमाथ स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय के समीप मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे के आवास पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 118 वीं जन्मशती मनायी गई.इस मौके पर उप-प्रमुख संजीव सिन्हा ने मुखर्जी की जीवनी और उनके बहुमूल्य योगदानों को सभा में उपस्तिथ सभी सदस्यों को अवगत कराया.इस मौके पर सदस्यता अभियान की शुरुआत पूरे देश में की जा रही है.इस बाबत जानकारी सभी सदस्यों को दी गयी.साथ ही सदस्य बनाने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया.सभी सम्बंधित बूथ प्रमुखों और सदस्यों को सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की गयी और भारतीय जनता पार्टी के 20 करोड़ सदस्य के लक्ष्य को पूरा करने में सबके सहयोग की अपेक्षा की गयी.कोर कमेटी अध्यक्ष रामजी सिंह मंडल महामंत्री राम कुमार गुप्ता संजय यादव मंडल उपाध्यक्ष स सदस्यता अभियान के सदस्यता अभियान के संयोजक अरविंद प्रसाद लक्ष्मण कुशवाहा नरेंद्र रजक त्रिवेणी साव विजय ठाकुर युवा अध्यक्ष प्रदीप यादव सोमनाथ उराव नारायण भोक्ता अनूप वर्मा राजकुमार मेहता संजीव कुमार गुप्ता महावीर दूरी हरभजन सोनी पिंटू नायक आशीष पाठक अर्जुन सिंह किशोरी साव आदि लोग शामिल हुये।