सरायकेला(राजनगर): जिला अंतर्गत राजनगर के हेसल स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपाइयों द्वारा जमशेदपुर के पूर्व सांसद वीर शहीद सुनील महतो का शहादत दिवस मनाया गया।
जिसमे मुख्य रुप से सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली उपस्थित रहे। इस दौरान गणेश माहली ने जमशेदपुर के पूर्व सांसद वीर शहीद सुनील महतो के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि सुनील दा हर झारखंडी के दिलो मे झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले माटी पुत्र नेता के रूप में बने रहेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष खिरोद महतो, उज्जवल मोदक, कुबेर षडंगी, भीमसेन मंडल, महादेव महतो, पवित्र महाकूड़, शोभा महतो, भरत महाकूड़, गंगाधर महतो, अलोक प्रधान, चंदन कहार,शंकर सरदार,अमर गोप, सुभाष महतो,बिरजू नंदी, सत्यवान परीक्षा, अनील मुखी, लखी चरण महतो, करमवीर महाकुड़, रामरतन महतो, असीम महतो, सुशील हांसदा सहित पार्टी के काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।