पत्थलगड़ा(चतरा)। बुधवार को पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय में भाजपाईयों ने हूल दिवस पर सिदो व कान्हू को दी श्रद्धांजलि। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद यादव व संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य अमित तिवारी ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद दांगी, युवा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री महफूज रहमान, महामंत्री त्रिलोकी राणा, त्रिभुवन राणा, मुकेश कुमार व आशीष प्रसाद यादव शामिल थे।