पाकुड़ : शहर समेत जिला के सभसी बुथों पर भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा महान चिंतक व जनसंघ के संस्थापक प0 दीनदयाल उपाध्याय का जंयती मनाया गया।शहर के छोटी अलीगंज के चौती दुर्गा मंदिर के पास स्थित बूथ संख्या 396,397 में भाजपा के नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल के चित्र पर मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर मौजूद भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह तथा विश्वनाथ भगत ने मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रनेता थे वे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए आवाज बुलंद करने को कभी पीछे नहीं हटे। देश में अंत्योदय योजना की शुरूआत उनके प्रेरणा से ही किया गया और देश के करोड़ों लोग उठा रहे हैं।दोनों वक्ताओं ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमारे बीच नहीं है परंतु उनके दिखाए गए राह पर चलकर देश को पुनः शिखर पर हमें ले जाना है।मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमृत पांडे,दिलीप सिंह,हिसाबी राय,जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू,दुर्गा मरांडी,सुनील सिन्हा,नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।