चतरा/इटखोरी/टंडवा/गिद्धौर। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इटखोरी, टंडवा व गिद्धौर सहित विभिन्न प्रखंडों में बलिदान दिवस के रुप में मनाते हुए नमन किया। इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित मिडिल स्कूल के समीप सदगी पूर्वक डाॅ. मुखर्जी के चित्र पर मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्ञानी यादव, भाजपा नेता सतीश सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष रंजय भारती आदि ने माल्यार्पण कर नमन किया और बलिदान को अभूतपूर्व बताया। साथ ही भाजपा नेता सतीश सिंह के नेतृत्व में स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। साथ ही प्लास्टिक मुक्त अभियान 6 जुलाई तक चलाने की बात कही। वहीं टंडवा प्रखंड मुख्यालय में डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मंडल अध्यक्ष गोविंद तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण करने के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम के संयोजक सह सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. मुखर्जी के द्वारा देश के लिए सर्वप्रथम नही चलेगा एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान का अभियान चलाया गया था। इस अवसर पर मंडल महामंत्री संजीव पांडेय, मिथलेश गुप्ता, अरविंद सिंह, विजय चैबे, बेबी देवी, सुनील चैरसिया, फूलचंद साव, बलराम साव, शिव प्रसाद गुप्ता, बबलू गुप्ता, जगदीश महतो, उदय पांडेय, धनंजय कुमार आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार गिद्धौर प्रखंड के सभी पंचायतों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डाॅ. मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रुप में मनाया। मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार ने कहा कि राष्ट्रवाद की विचारधारा, देश की एकता और अखंडता व राजनीतिक विकल्प के बाद इतिहास में एक राजनेता का स्मरण आता है तो वह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हैं। मौके पर महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा, संतोष दांगी, प्रीतम यादव, बब्लु कुमार साव, बिकास कुमार, किसान सुनील कुमार राणा, यशवंत दांगी सहित अन्य शामिल थे।