बसंतराय: प्रखंड कार्यालय के समक्ष शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश की हेमंत सरकार की नीतियों का सांकेतिक विरोध किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी मुंशी राम को सौंपा।
भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है। राज्य सरकार हर मोर्चें पर विफल है। जनता बेहाल है। चौतरफा हाहाकार है। शासन जनता के मुद्दों से भटक गया है। निर्दोष लोगों एवं छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।सरकार गहरी नींद में सोई है।
वहीं पप्पू ठाकुर ने कहा कि आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाली रूपा तिर्की को सरकार अब तक इंसाफ नही दिला पाई है। प्रमोद झा ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। किसानों, युवाओं, आदिवासियों से जुड़े मुद्दे की अनदेखी की जा रही है।विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पप्पू ठाकुर, प्रमोद झा, सुरेश पासवान, बॉबी आलम,आदीप गुप्ता सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।