पत्थलगडा(चतरा)। भारतीय जनता पार्टी के पत्थलगडा मंडल द्वारा स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 10 अप्रैल को साप्ताहीक बाजार परिसर में शरबत-पानी का निःशुल्क स्टाॅल लगाया गया। प्रखंड के सुभाष चैक स्थित बरवाडीह पंचायत सचिवालय परिसर में लगाए गए स्टाॅल का मुख्य अतिथि सह मंडल प्रभारी संजय पांडेय ने बाजार पहुंचे लोगों को शरबत पिलाकर कार्यक्रम की शुरुवात की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद दांगी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंडल प्रभारी श्री पांडेय को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के पुनः बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस बनाये रखने व मास्क लगाने की अपील की। इसके अलावे मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया और लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया। कार्यक्रम में तीर्थनाथ दांगी, सदस्य कृष्णा साव, किसान मोर्चा जिला मंत्री अमित तिवारी, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार, अल्पसंख्यक जिला महामंत्री मौलाना महफूज, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चम्पा देवी, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा, अर्जुन यादव, तीलेश्वर राणा, जीतनारायण दांगी समेत अन्य शामिल थे।