— उपायुक्त कार्यालय समक्ष भाजपा का धरना प्रदर्शन आज
सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। भाजपा कार्यालय सरायकेला में जिलाध्यक्ष बिजय महतो की अध्यक्षता में रविवार को एक आवश्यक कामकाजी बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य रुप से भाजपा झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे।बैठक में सभी मंडलों के अध्यक्ष व प्रभारी, प्रवासी प्रभारियों की उपस्तिथि मौजूद रही। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर बैठक की शुरूआत हुई। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष बिजय महतो ने दिया। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने संबोधन में हेमंत सोरेन की निकम्मी सरकार के खिलाफ बृहत रूप से जन आंदोलन खड़ा करने की बात कही। उन्होंने हेमंत सरकार के तुस्टीकरण नीति के खिलाफ 8 सितंबर को रांची में विधानसभा का घेराव का राज्यस्तरीय कार्यक्रम की सूचना दी। उक्त कार्यक्रम में जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को रांची पहुँचने का आह्वान किया। कल पूर्वाह्न 10 बजे से उपायुक्त कार्यालय पर हेमंत सरकार के तुस्टीकरण नीति के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया। संगठन महामंत्री द्वारा सभी बूथ को मजबूत करने एवं सभी मंडल और जिलों को सक्षम बनाने का निर्देश दिया गया।
मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला के दूसरे महामंत्री मधु गोराई द्वारा किया गया।
इस बैठक में प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, जिला संगठन प्रभारी जे.बी तुबित, एस.टी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली, जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, ठाकुर दास महतो, मंत्री मनोज तिवारी, कुबेर सारंगी, मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, सह प्रभारी ललन शुक्ला, मनोरंजन सिंह, सोहन सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी निरंजन मिश्रा,सह प्रभारी दिवाकर सिंह, आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष बीरेंदर सिंह, गम्हरिया मंडल अध्यक्ष अमित सिंहदेव की मौजूदगी रही।