सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। समाहरणालय परिसर पर सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व भाजपाइयों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन राज्य सरकार के मजहबी तुस्टीकरण नीति के विरोध में किया। जिलाध्यक्ष बिजय महतो ने कहा यह सरकार बार बार अपने हिन्दू विरोधी छवि का प्रदर्शन कर रही है।एक ओर देवघर के बाबाधाम मंदिर को बंद कर रखा है तो दूसरी ओर विधानसभा में नमाज पढ़ने के नाम पर कमरे का आवंटन कर अपनी तुस्टीकरण नीति का घिनौना प्रदर्शन करती है।
इस सरकार ने मिशनरियों को धर्मान्तरण के लिये खुली छूट दे रखी है।
सरकार के विधायक खुलेआम तालिबान के समर्थन में कसीदे पढ़ रहे हैं। जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, भाजपा नेता रमेश हांसदा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मी साहू ने भी धरना स्थल में अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्या, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मुजाहिद खान, जिला मंत्री मनोज तिवारी, रीता दुबे, गम्हरिया मंडल अध्यक्ष अमित सिंहदेव, रामप्रकाश महतो, सुनील श्रीवास्तव एवं विद्यासागर दुबे सहित काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।