सांसद ने भाजपा झंडा ओढाकर महावीर साहू को दिया अंतिम विदाई
संवाददाता बरही
बरही (हजारीबाग): भाजपा के कद्दावर नेता, पूर्व 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष महावीर साहू का निधन रविवार पूर्वाहन करीब 11 बजे हो गई। दिवंगत महावीर साहू के निधन की खबर सुनते ही पूरे बरही विधानसभा में शोक की लहर फैल गई। महावीर साहू बरही विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। 68 वर्षीय महावीर साहू कुछ माह से बीमार चल रहे थे। उनके अंतिम दर्शन व शव यात्रा में सांसद जयंत सिन्हा, विधायक उमाशंकर अकेला सहित कई वरिष्ठ राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। उनके अंतिम दर्शन और उन्हें नमन करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। अंतिम संस्कार बरही मुक्तिधाम में किया गया। मुख्य अग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र भाजपा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष अमित साहू ने दिया। अंतिम संस्कार में शामिल हुए सांसद जयंत सिन्हा ने बरही श्मशान घाट पर भाजपा का झंडा ओढाकर उन्हें अंतिम विदाई दी। वहीं सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि इनके निधन से मैं काफी मर्माहत हूँ, आज भाजपा ने एक सच्चा सिपाही को खो दिया है। वे हमेशा एक आदर्श के तौर पर याद किए जाएंगे। वहीं अंतिम संस्कार में शामिल विधायक उमाशंकर अकेला ने भी दिवंगत महावीर साहू की अर्थी को कंधा दिया। विधायक ने कहा कि इनके निधन से बरही सहित पूरे झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है, सभी वर्ग को साथ लेकर चलने वाले महावीर साहू उत्कृष्ट सामाजिक सोच व काफी मृदुभाषी इंसान थे। कर्तव्यनिष्ठता और ईमानदारी उनकी पहचान थी। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने शोक संदेश भेजते हुए कहा कि महावीर साहू भाजपा के कद्दावर, ईमानदार छवि व लोकप्रिय सर्व सुलभ नेता थे। समाज के उत्थान के लिए उनके योगदान को हमेशा बरही विधानसभा क्षेत्र की जनता याद रखेगी। वरिष्ठ नेता शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि 1986 में महावीर साहू भाजपा का प्रखंड अध्यक्ष बने थे तो उनकी टीम में वे भी महामंत्री के रूप में 1989 तक कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया। महावीर साहू के कार्यकाल में बरही विधानसभा क्षेत्र में पार्टी गांव गांव में पहुंचा। वे एक मृदुभाषी व सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। युवा नेता संजय मेहता ने कहा कि बरही को अपूरणीय क्षति हुई है। वे हमेशा एक आदर्श के तौर पर याद किए जाएंगे, उनके कार्यों में हमेशा बरही की माटी के प्रति चिंता होती थी।
रविवार को उनके अंतिम संस्कार में सांसद, विधायक समेत भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, वरिष्ठ नेता अर्जुन साहू, सुनील साहू, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, शैलेन्द्र सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि सह कांग्रेस जिला महामंत्री विनोद यादव, डॉ निजामुद्दीन अंसारी, जिला महामंत्री अब्दुल मन्नान वारसी, युवा नेता संजय मेहता, भाजपा नेता अंबिका सिंह, व्यपार मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, केसरवानी वैश्य महासभा के प्रदेश महामंत्री भगवान केशरी, महेंद्र केशरी, कुणाल कतरियार, भाजपा ओबीसी नेता मनोज साहू, रितेश गुप्ता, साहू समाज के अध्यक्ष सीताराम साहू, मुनेश्वर गुप्ता, मुकुंद साहू, बीरबल साहू, बलराम केशरी, साहू समाज के युवा अध्यक्ष राजेश साहू, बबलू साहू, विकास गुप्ता, राजदेव गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, उमेश साहू, प्रकाश कुमार, अभिषेक कुमार समेत भारी संख्या में लोग शामिल हुए।