सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। उड़िया भाषा के संरक्षण एवं विकास को लेकर 28 सितंबर समाहरणालय परिसर पर होने वाले धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा का पूर्ण समर्थन रहेगा। यह बात भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश माहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा।
उन्होंने कहा कि झारखण्ड में कुरमाली, मगही व उड़िया भाषा भाषी काफी संख्या में हैं। इन भाषाओं के संरक्षण एवं विकास को लेकर झारखण्ड सरकार ध्यान नहीं दे रही है। पठन पाठन की व्यवस्था नहीं करने के कारण भाषाई स्कूल भी बंद हो रहे हैं। इन भाषाओं के शिक्षकों की नियुक्ति भी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा राज्य में ऐसी स्थिति में कभी भी माहौल बिगड़ सकती है और इसके लिए हेमंत सरकार दोषी होगी। उन्होंने इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में स्थानीय उड़िया भाषी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य, सरायकेला नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा ,सोहन सिंह व मुकुंद दास भी उपस्थित रहे।