खूंटी: राज्य में कायम लाचार कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार को खूंटी के नेताजी चौक पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फुंका। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता सीएम हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो का नारा लगा रहे थे। मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि राज्य में विधि-व्यवस्था चरमरा गई है। अपराधी बेलगाम और सरकार मुखदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आज चाहे जज हों या छात्र, व्यवसाई हों या ठेकेदार कोई भी हेमंत राज में सुरक्षित नहीं है। हर आम आदमी स्वंय को असुरक्षित और असमंजस महसूस कर रहे है। इस राज्य में कब किसकी जान चली जाय,यह कोई नहीं जानता। पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल संजय साहू ने कहा कि जनता ने हेमंत सोरेन को राज्य की सुख,समृद्धि और खुशहाली के लिए वोट देकर मुख्यमंत्री के गद्दी पर भेजा था। लेकिन जनता के साथ धोखा हुआ है। आज हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश जायसवाल ने कहा कि अब एक क्षण भी गद्दी पर बैठे रहने का नैतिक अधिकार हेमंत सोरेन को नहीं है। इस कारण उन्हें तत्काल गद्दी छोड़ देनी चाहिए।
पुतला दहन कार्यक्रम में विनोद नाग, रूपेश जायसवाल, जनार्दन मिश्रा, प्रियांक भगत,विकास मिश्रा, सत्यम मिश्रा,चंदन महतो,मनीष कुमार, जगन्नाथ महतो,गुलाब महतो, रिकू जायसवाल, शुभम जायसवाल, संतोष कुमार, नितेश लहकार, अप्पू कुमार, भीम साहू, शंकर प्रधान, बबलू ठाकूर आदि शामिल हुए।