इटखोरी(चतरा)। बुधवार को इटखोरी प्रखंड के पंचवटी होटल में आजसू का प्रखंड सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पार्टी के सिमरिया विस प्रत्याशी मनोज कुमार चंद्रा, केंद्रीय सदस्य जागेश्वर दास व चंद्रदेव साहू उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री चन्द्रा ने कहा कि केंद्रीय समिति के निर्देश पर पुरे राज्य में प्रखंड स्तरीय कमेटी का पुनः गठन किया जाना है। इसी के तहत हमने इटखोरी प्रखंड में कमेटी का गठन किया जा रहा है। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के साथ आम लोगों के हित में कार्य करने की बात कही। मौके पर प्रखंड कमेटी का गठन करते हुए सर्वसम्मति सुधीर कुमार साव को अध्यक्ष, रंजीत सिंह, अशोक दांगी एंव दशरथ दांगी को उपाध्यक्ष, युगेश्वर दांगी को प्रधान सचिव, शिशुपाल सिंह को सचिव, दिलीप कुमार को प्रवक्ता, रविंद्र दांगी को संग़ठन सचिव बनाया गया। नए पदाधिकारियों का वरिष्ठ नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन में मयूरहंड के अध्यक्ष धर्मेंद्र दांगी, नीतीश यादव, राम प्रसाद यादव, विजय दांगी, रामू कुमार, रंजीत कुमार, पिंटू यादव, विश्वनाथ दांगी, मुकेश यादव, अशोक दांगी, पारस कुमार, करण कुमार चंद्रा, अक्षय कुमार आदित्य दांगी, सौरभ कुमार, विजय दांगी, योगेंद्र रविदास, किशोर प्रजापति आदि उपस्थित थे।