बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो/ बेरमो: थल सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल जय प्रकाश कुमार को राष्ट्रपति भवन दिल्ली में राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ गोविंद ने शनिवार को तेंजानिया नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2020 से पुरस्कृत किया। यह पुरस्कार उन्हें 16 मई 2019 को विश्व की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला माउंट एवरेस्ट अभियान के तहत 8848 मीटर ऊंची चोटी फतह करने और अनेक पर्वतारोहण अभियान का नेतृत्व करने के लिए किया गया। जो बेरमो सहित पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। पुरस्कार समारोह में उनकी माता श्रीमती रामकली देवी भी उपस्थित थीं। उनके पिता दयानंद प्रसाद गुप्ता, भाई ओम प्रकाश कुमार और कुंदन कुमार भी दिल्ली में थे। इस अवसर पर बोकारो जिले के फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 20 स्थित ढोरी बस्ती सौतारडीह में उनके आवास पर पहुंच कर पूर्व वार्ड पार्षद विलासी देवी व राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने शनिवार को उनके चाचा प्रभु नंदन प्रसाद गुप्ता, भभु अमृता राज व पायल गुप्ता का स्वागत किया। अनिल गुप्ता ने कहा कि यह पुरस्कार पूरे बोकारो जिले के लिए गौरव की बात है। जबकि पूर्व वार्ड पार्षद विलासी देवी ने जय प्रकाश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यह फुसरो नगर परिषद सहित पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है।