संगीता पॉली क्लीनिक में हड्डियों की समस्या को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बरही से उषा रानी
बरही: हज़ारीबाग़ रोड में संचालित संगीता पॉली क्लिनिक में सोमवार को हड्डियों को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव कुमार सिंह ने हड्डियों से संबंधित कई जानकारी दी। कहा कि मानव शरीर की संरचना में हड्डियों का काफी महत्व है। जिनकी हड्डियां मजबूत होती है। उनका शरीर भी मजबूत एवं सुडौल होता है। हड्डियों में कैल्शियम की कमी के वजह से उम्र के हिसाब से हड्डियां कमजोर होती चली जाती है। इसके लिए जरूरी है कि हड्डियों का भी देखभाल हो। हड्डियो की मजबूती के लिए कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करना जरूरी है। डॉ संजीव कुमार ने कहा कि उम्र के हिसाब से जोड़ो में दर्द होना स्वाभाविक है। लेकिन सर्जरी कर इसका इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि जोड़ो में दर्द, नस में दर्द होने से ऑर्थोपेडिसियन से परामर्ष लेनी चाहिए। घुटना का दर्द वर्तमान समय मे आम सी हो गई है। इसके लिए मरीजो को एक्सरसाइज बताया जाता है। पहले दवा से ठीक करने का प्रयास किया जाता है। लेकिन यदि उससे ठीक नही होता है तो घुटना प्रत्यार्पण की भी व्यवस्था है। सर्जरी कर घुटना का प्रत्यार्पण कर घुटना के परेशानी से निजात पाया जा सकता है।