इटखोरी/मयूरहंड(चतरा)। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देशानुसार गुरुवार को इटखोरी व मयूरहंड प्रखंड में 72वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इटखोरी के पचमो जंगल में महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष ममता देवी, उपाध्यक्ष रूबी देवी, जिप सदस्य दिलीप कुमार, मयूरहंड प्रमुख विक्रम सिंह, डीएफओ एसपी सुमन, वन क्षेत्र पदाधिकारी लावालोंग प्रक्षेेत्र जगरनाथ कुमार, सिमरिया वन क्षेत्र पदाधिकरी छोटे लाल, इटखोरी थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा, मयूरहंड थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह, वनरक्षी अनंत सिंह, रामफल सिंह, करनी मुखिया सीताराम दांगी व प्रियंका वर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकेत दिया। इस अवसर पर वन क्षेत्र पदाधिकारी जगरनाथ कुमार ने कहा कि जिंदगी जिने के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण करना होगा। वहीं मयूरहंड प्रखंड में हरिजन जनता उच्च विद्यालय मंझगांवा के प्रांगण में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर पौधारोपन कर सभी अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही आम लोगों से भी पौधारोपण करने के साथ जंगलों को बचाने की अपील की। वक्ताओं ने इस अवसर पर आगे कहा कि पौधा मानव जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण हैं, इसका एहसास इंसान को कोरोना काल में हुआ, जब इंसान ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ रहे थे।