बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: मुख्यमंत्रीहेमंत सोरेन ने प्रखंड स्तरीय जन सर्वे एवं एंटीजन टेस्ट आधारित कोविड जांच अभियान का राँची से किया ऑनलाइन उद्घाटन। इस अभियान को पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप बोकारो जिला एवं दुमका जिला को प्रथम चरण के लिए चयनित किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री उद्घाटन सत्र पर जरीडीह प्रखंड अंतर्गत खुटरी पंचायत के सेविका श्रीमती अनिता देवी, सहिया श्रीमती मीना देवी एवं सीएचओ श्रीमती प्रियंका मुर्मु से ऑनलाइन संवाद किये।
उद्घाटन के अवसर पर उपायुक्त राजेश सिंह, उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक, अनुमंडल पदाधिकारी चास शशि प्रकाश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट अनंत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी जरीडीह उज्जवल कुमार सोरेन, रेफरल अस्पताल जैनामोड़ प्रभारी डॉ जितेंद्र सिंह, अंचल अधिकारी नरेश रजक, खुटरी पंचायत के मुखिया श्रीमती लीलावती देवी, पंचायत समिति श्रीमति अंबिका देवी, स्वास्थ्य कर्मी सहित खुटरी पंचायत के सेविका व सहिया उपस्थित थी।