बरही से प्रमोद विश्वकर्मा
बरही (हजारीबाग): भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरही में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून से 15 जून तक विद्या विकास समिति -झारखंड द्वारा संचालित विभिन्न प्रतियोगितायें ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में बाल वर्ग एवं किशोर वर्ग के भैया बहनों के बीच नाटक मंचन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस नाटक प्रतियोगिता में भैया बहनों ने जीवंत नाटक प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में वर्तमान समय में कोरोना पर जागरूकता, सामाजिक कुप्रथा जैसे दहेज प्रथा, मां सरस्वती की पूजा मे अधार्मिक कार्य, भारत के वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई, अमर स्वतंत्रता सेनानी वीर भगत सिंह का जीवंत चित्रण किया। वहीं मां बेटे के बीच मार्मिक तथा आत्मीय लगाव एवं गब्बर सिंह के रोल में व्यंग पर अपना उत्कृष्ट परिचय दिया। बाल वर्ग से प्रथम गौरव कुमार, द्वितीय- शिवम सौरव, परी कुमारी, दिव्या कुमारी,
तृतीय काजल कुमारी, आकर्ष कुमार स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग से प्रथम दिव्या सिंह, द्वितीय अंबालिका गुप्ता ने स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सुनील महतो के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम की भूमिका अमृता देवनाथ ने रखी। निर्णायक मंडली में प्रिंस रविशंकर, मुकेश कुमार, गुडविल सिंह, रेशमी कुमारी, सविता कुशवाहा, जूली कुमारी की भूमिका रही। कार्यक्रम में समय का देखरेख ममता कुमारी तथा कार्यक्रम का संकलन मनीष कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि नाटक एक कला है, जिसके माध्यम से हम किसी दूसरे व्यक्ति का जीवंत चित्रण करते हैं। जिसके माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व एवं चरित्र का निर्माण होता है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी भैया – बहनों, आचार्य एवं अभिभावकों को धन्यवाद दिया।