बिहार व झारखंड में 90 से अधिक उग्रवादी कांड का मामला है दर्ज
चौपारण से बिपिन बिहारी पाण्डेय
चौपारण (हजारीबाग): चोपारण पुलिस ने हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे के दिशा निर्देश में गुरुवार मध्य रात्रि थाना क्षेत्र के कोठों बुखाड से योजनाबद्ध तरीके से सफाई देने की बनाते हुए गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और सीआरपीएफ के द्वारा जॉइंट ऑपरेशन के तहत पच्चीस लाख का इनामी भाकपा माओवादी के मगध जॉन कमांडर प्रदुमन शर्मा उर्फ कुंदन को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इसकी गिरफ्तारी से माओवादी संगठन विस्तार को निश्चित रूप से झटका लगेगा। साथी मगध जोन एवं झारखंड पूरी तरह से भाकपा माओवादी के प्रभाव से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि माओवादी करीब 90 से अधिक विभिन्न कांडों में वांछित अभियुक्त था जिसके गिरफ्तारी के लिए झारखंड व बिहार की पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी जिसे मुश्किल से गिरफ्तार किया गया है।विनोद तिर्की ने बताया कि जिले के वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर अन्य माओवादियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, इस माओवादी की गिरफ्तारी के लिए ज्वाइंट ऑपरेशन में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक अभियान हजारीबाग निगम प्रसाद सीआरपीएफ के अजीत कुमार सहायक समादेष्टा सीआरपीएफ के दुर्गेश कुमार एवं मनोज कुमार बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नजीर अख्तर, पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, चौपारण थाना प्रभारी विनोद तिर्की सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।