जामताडा से राज किशोर सिंह की रिपोर्ट
जामताडा : आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने विद्युतीकरण का अपना वादा पूरा किया। उन्होंने मौके पर कहा कि मानव सेवा से बढ़कर सुख कुछ नहीं होता और मैं आपकी सेवा करने के लिए ही बना हूं. हम सब को गर्व है युवा मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जिन्होंने झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में अव्वल कराया लोगों की जान बचाई लेकिन भाजपा निजात हमारे हेमंत सोरेन की सरकार को बदनाम करती है मैं भाजपा वाले से कहना चाहता हूं आज जो आप सुरक्षित हैं। जो हम सब पर उंगली उठा रहे हैं यह दिन कहने चाहिए हमारी सरकार की है क्योंकि आपको हमने जिंदा रखा है।
मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हनुमान हूँ और संथाल परगना में विकास किया निभाऊंगा थोड़ा धैर्य रखिए। जल जंगल जमीन जिस ने लूट लिया उसका एक-एक पाई पाई का हिसाब लूंगा झारखंड बना है। आदिवासी मूल वासियों के लिए लेकिन भाजपा ने 18 साल बेरहमी से लूटा। भाजपा को झारखंड से कोई लेना-देना नहीं है। कोई मतलब नहीं है बस एक ही स्वार्थ है हां यहां की खनिज संपदा लूट लिया जाए।