ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
बरियातू : मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र द्वारा चलाये जा रहे जनजागरूकता अभियान के नौवां दिन बारियातू प्रखंड के साल्वे पंचायत और टोटी पंचायत में जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रमों में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र, राँची से आये प्रशिक्षक विकास प्रसाद व जिले के शिकायत निवारण समन्वयक प्रीतम पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहे. टोटी पंचायत में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया राजेंद्र उरांव ने की, जिन्होंने ग्रामीणों के समक्ष मुख्यमंत्री जनसंवाद के बारे में बताते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री जनसंवाद में अपनी समस्या को रखने के तरीके से उन्हें अवगत कराया गया।
इन योजनाओं की दी गई जानकारी
रांची से आये विकास प्रसाद और शिकायत निवारण समन्वयकनें इन दोनों पंचायतों में लोगों को आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, मातृत्व वन्दना योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, राशन कार्ड, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान भारत के लिए गोल्डन कार्ड बनाने की जानकारी समेत कई योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मातृत्व वन्दना योजना के तहत बताया गया कि एक गर्भवती महिला आंगनबाड़ी में निबंधन कराकर कुल 5000 व जननी सुरक्षा योजना के तहत कुल 1400, यानि कुल 6400 रूपये का लाभ ले सकती है।
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना,आयुष्मान भारत व मुख्यमंत्री जनसंवाद की जानकारी दी गयी। जनजागरूकता कार्यक्रमों में मुखिया, सखी मंडल व पंचायत प्रतिनिधयों समेत ग्रामीणों ने भाग लिया।