बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): प्रखंड के अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव का बरही से पदस्थापन के बाद गुरुवार को बरही प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुणा कुमारी ने सीओ का पद भार ग्रहण किया। इस मौके पर सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव प्रखंड कार्यालय आकर विधिवत प्रखंड विकास पदाधिकारी अरूणा कुमारी को अपना प्रभार सौंपा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरूणा कुमारी ने सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को लंबे समय तक अपने कार्य क्षेत्र में रहने के लिए धन्यवाद दिया और उनके कुशल जीवन की कामना की।