चतरा। 22 अप्रैल को चतरा कॉलेज चतरा के पूर्व प्राचार्य सह इतिहासकार डॉ. मोहम्मद इफ्तेखार आलम का तड़के सुबह निधन हो गया। डॉ. आलम के निधन की खबर से चतरा में शोक की लहर दौड़ गई। डाॅ. आलम के असमय निधन पर आम से लेकर खास लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी पूर्व प्राचार्य के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है। मंत्री ने कहा कि चतरा जिला ने आज एक धरोहर व अनमोल रत्न अपने स्तम्भ को खो दिया है। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों के साथ खड़ा हूं। डाॅ. आलम के निधन पर काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. रामानंद पांडेय व अन्य कम्रचारियों, छात्र नेता पंकज यादव आदि ने शोक व्यक्त किया है।