गोड्डा: टोक्यो ओलम्पिक में रविवार को भारत की हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर एवं बैडमिंटन में पीवी सिंधु को कांस्य पदक मिलने पर खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है। जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार के अलावा हॉकी गोड्डा के सचिव सुरजीत झा एवं संरक्षक अमित राय, सदस्य ऋषितोष झा, पंकज यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए हॉकी टीम के खिलाडियों एवं पीवी सिंधु सहित सभी खेलप्रेमियों को बधाई दी है।
हॉकी के तीसरे क्वार्टर फाइनल में इंडियन टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 3 – 1 की शिकस्त दी।